धुरकी : एसडीएम जयवर्धन कुमार व गढ़वा एसडीएम सह प्रभारी जिला खाद्य आपुर्ति पदाधिकारी जियाउल अंसारी धुरकी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एफसीआई गोदाम मे बुधवार को पहूंचकर निरीक्षण किया।

इस दौरान प्रभारी गोदाम प्रबंधक राजकुमार साहू से जनवरी से अक्तूबर माह तक का खाद्यान्न वितरण की जानकारी प्राप्त की। वहीं इस दौरान उन्होने कहा की पीडीएस दुकान तक लाभुको का अनाज ससमय पहूंचे यह सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होने डोर टू स्टेप डिलीवरी के द्वारा वाहन मे बैनर लगाकर परिवहन करने के लिए निर्देश दिया। उन्होने कहा की लाभुकों को किसी तरह की खाद्यान्न लेने मे कोइ परेशानी ना हो इसके लिए भी निर्देश दिया।
मौके पर प्रभारी कृषि पदाधिकारी अंबुज कुमार, डोर टू स्टेप डिलिवरी के परिवहन कर्ता उमाशंकर जायसवाल मौजूद थे।