भंडरिया : भंडरिया वन विभाग के डाक बंगला में कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद तूफानी ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान विरोधी 3 कानून बनाकर किसानों की आवाजिवीका पर क्रूर हमला किया है। इन तीनों कानूनों से किसानों के नहीं बल्कि पूजी पतियों को सीधा लाभ होगा। और किसानों की स्थिति और बद से बदतर होती चली जाएगी। उन्होंने कहा कि अनाज का भंडारण समाप्त कर दिए जाने के बाद अनाज की जमाखोरी बढ़ेगी। नतीजतन किसानों को अधिक कीमत पर खरीदी के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मंडी और बाजार पूरी तरह चौपट हो जाएगी। पूंजीपति और बड़े-बड़े कंपनी किसानों के खेत में कबजा करना शुरू करेंगे।
किसानों को अफसरशाही और अदालतों का चक्कर काटना पड़ेगा। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में कांग्रेस नेता सत्यनारायण यादव ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी ने किसानों के लिए हर तरह की सुविधा मुहैया कराई थी। जिसके कारण आज हमारा देश कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का गौरव प्राप्त किया है। परंतु आज भाजपा के मोदी सरकार किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है।
बैठक में वाजुद्दीन अंसारी, प्रह्लाद तिवारी, रामलाल सिंह, छोटनलाल टोप्पो, चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।