मेराल : डंडई थाना क्षेत्र के करके गांव में बुधवार को मां हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ फीता काटकर डॉक्टर कुलदेव चौधरी, पूर्व विधायक प्रत्याशी हीराराम तूफानी, गढ़वा प्रमुख श्रीमती तेतरी देवी, रमना उप प्रमुख, मुखिया श्रवण राम के द्वारा संयुक्त रुप से उद्घाटन किया गया। जिसके निदेशक बैजनाथ प्रसाद गौतम हैं।
मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर खोलना बड़े सौभाग्य की बात है सुदूरवर्ती क्षेत्र में हॉस्पिटल खोलने से क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी। आज के समय में ग्रामीण क्षेत्रों में हॉस्पिटल खोलना पसंद नहीं करते और डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्रों में रहना नहीं चाहते हैं, लेकिन इस हॉस्पिटल का निदेशक बैजनाथ प्रसाद गौतम ने ग्रामीण क्षेत्रों में हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर खोलकर क्षेत्र के लोगों के प्रति मिशाल पेश किया है।
ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को पैसे के अभाव में बाहर नहीं जा पाते और उनका इलाज नहीं हो पाता है। दवा के पैसे से ज्यादा आने-जाने का खर्च बढ़ जाता है, जिससे गरीबों को बड़ी मुश्किल होता है। आगे डॉ चौधरी ने कहा की मैं भी सरकारी डॉक्टर के साथ-साथ समाज सेवा करता हूं। उसी में से समय निकालकर महीने में एक दो बार इस हॉस्पिटल में समय दूंगा।
वहीं हीराराम तूफानी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि डंडई क्षेत्र के करके गांव में हॉस्पिटल खोलने से क्षेत्र के लोगों के बहुत बड़ा सहूलियत होगी। सस्ते दामों पर इलाज होगा, जो इलाज गढ़वा - डाल्टनगंज में हुआ करता है, वही इलाज सुदूरवर्ती इलाके के मां हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में होगी। इस क्षेत्र के गरीब असहाय लोगों के वरदान साबित होगा।
हॉस्पिटल के निदेशक बैजनाथ प्रसाद गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हॉस्पिटल में लैब, मेडिसिन, बेड की व्यवस्था है। मरीजों के लिए 24 घंटे यह रिसर्च सेंटर खुला रहेगा। हॉस्पिटल में बीमारी के हिसाब से भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
मौके पर हॉस्पिटल के डॉक्टर, नर्स, असिस्टेंट इंजीनियर देवनाथ प्रसाद गौतम, राम प्रसाद राम, मनी कुमार, डॉ अजय कुमार, समाजसेवी मजमुद्दीन अंसारी सहित ग्रामीण जनता उपस्थित थे।