बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र, गढवा के जिला युवा समन्वयक मोहसीन हासमी के निर्देशानुसार श्री बंशीधर नगर प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे के द्वारा कोरोना वायरस जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड के श्री बंशीधर सेवा संस्थान दूर्गापूजा समिति को 500 मास्क , सेनिटाईजर, हैन्डवास व, टिसु पेपर उपलब्ध कराया गया।
इस दौरान स्वयंसेवक के द्वारा सदस्यो को नो मास्क नो एंट्री अभियान, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का सही उपयोग, हाथ धोने की प्रक्रिया, आस-पास साफ सफाई रखने और कोेरोना गाइड लाइन के बारे में जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना का कहर पूरी दुनिया में फैलने का एकमात्र कारण जागरुकता का अभाव था।
समय पर दुनियाभर के देश जागरूक होकर सचेत हो गए होते तो ये महामारी इतनी भयावह नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि हम अब भी वही गलती दोहरा रहे हैं, अगर हम जागरूक नहीं होंगे तो कोरोना हमें बख्शने वाला नहीं है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए हमें सजग व सतर्क रहना होगा।उन्होंने अपने खानपान में पौष्टिक आहार के अलावा हरी सब्जियां, गिलोय का काढ़ा व विटामिन सी युक्त खाद्य सामग्री का सेवन करने की अपील किया ताकि कोरोना के कहर से खुद को व खुद के परिवार को बचा सकें। उन्होंने कहा कि लोग सुरक्षित रहें, इसके लिए हम भी अपने स्तर से लगातार प्रयास करेंगे और मास्क वितरण का कार्य आगे भी चलेगा। बंशीधर सेवा संस्थान के सदस्यो ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए पंडाल के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और मास्क का निश्शुल्क वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर पूजा समिति के कौशलेश चौबे, निशान्त चौबे, पियुष चौबे, शिवम चौबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।