बड़गड़। भंडरिया : प्रखण्ड के एक प्रतिष्ठित दैनीक अखबार के पत्रकार टेंगारी निवासी घनश्याम सोनी के पिता जगरनाथ प्रसाद सोनी (70) वर्ष कि मौत बुधवार की अहले सुबह हो गई। वे पिछले कई दिनों बीमार चल रहे थे । बताया गया कि उनके लीवर में शिकायत थी। वे अपने पिछे दो पुत्रों सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके इस आकस्मिक निधन से प्रखण्ड क्षेत्र में शोक कि लहर दौड़ गई। कई राजनितिक दलों के नेता सहित भण्डरिया व बड़गड़ के पत्रकार संघ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनकी अंतिम अंत्येष्टि स्थानीय कुलवंती नदी के तट पर की गई।
इस मौके पर जिप सदस्य रमेश सोनी, जेएमएम नेता जेपी मिंज, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, ओमप्रकाश, नेपाल प्रसाद सोनी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
इधर घनश्याम सोनी के पिता के निधन पर गढ़वा जिला प्रेस क्लब ने शोक जताया है। गढ़वा जिला प्रेस क्लब के महामंत्री कमलेश कुमार सिन्हा, शंभू नाथ दुबे, नित्यानंद दुबे, विजय प्रताप देव, विनोद कुमार पाठक, प्रताप कुमार तिवारी, लव कुमार दुबे, पीयूष तिवारी आदि ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।
भंडरिया : प्रभात खबर के पत्रकार बड़गड़ निवासी घनश्याम सोनी के 70 वर्षीय पिता जगरनाथ प्रसाद सोनी के आकस्मिक निधन पर भंडरिया, बड़गड़ रमकंडा के पत्रकारों सहित राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार जितेंद्र चंद्रवंशी, संजय प्रसाद, देवानंद कुमार, हसनैन जावेद, सतीश सिन्हा, सुमन सिन्हा, सुमित कुमार, अशोक केशरी, सतेंद्र केशरी, संतोष वर्मा, मुकेश तिवारी, मुशर्रफ़ अंसारी, जिप सदस्य रमेश सोनी, जेएमएम नेता जेपी मिंज, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, ओमप्रकाश, नेपाल प्रसाद सोनी, राजेश्वर ठाकुर, भूषण सिंह, विजय केशरी, विनय जायसवाल, संजय केशरी, रामजी ठाकुर, बबलू सिन्हा, सुशील सिन्हा सहित अन्य लोगों के नाम शामिल है।
बताया गया वे पिछले कई दिनों बीमार चल रहे थे। उनके लीवर में शिकायत थी। वे अपने पिछे दो पुत्रों सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गये हैं। उनकी अंतिम अंत्येष्टि स्थानीय कुलवंती नदी के तट पर किया गया।