डंडई : डंडई प्रखंड के करके पंचायत में मुकेश कुमार के द्वारा एच.सी.एफ कल्पना देवी के नेतृत्व में हिटिंग फील्ड फाउंडेशन का करके पंचायत में कोरोना निगरानी समिति का बैठक किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य कार्यक्रम निरोग रहने एवं कोरोना जैसे महामारी बीमारी से बचने के लिए मुकेश कुमार के द्वारा अनेक उपाय बताए गए। उपस्थित समिति के लोगों ने निर्णय लिया कि ऐसे बीमारी से बचने के लिए एवं लोगों को सतर्क रहने के लिए हम सभी लोग अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे। कुछ सदस्य को विशेष जिम्मेवारी भी दी गई।
इस बैठक में एच.सी.एफ कल्पना देवी, मुकेश कुमार, सहिया पार्वती देवी, वार्ड सदस्या प्रमिला देवी एवं उर्मिला देवी, वैलेंटियर और दीपक कुमार एवं अंजनी कुमारी, के साथ ग्रामीण अक्षय कुमार, रामेश्वर राम आदि लोग उपस्थित थे।