केतार : केतार प्रखंड क्षेत्र के बलिगढ़ पंचायत के मोटंगवा, मुकुंदपुर पंचायत अंतर्गत ताली गांव के पचफेरी, परसोडीह पंचायत अंतर्गत बांसडीह कला के बिगहा टोला में असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गढ़वा के ज्ञापांक 27 दिनांक 3 जनवरी 2020 के आलोक में स्वास्थ्य सहिया का चयन हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा के माध्यम से बलिगढ़ पंचायत के मोटंगवा में ममता कुमारी, मुकुंदपुर पंचायत अंतर्गत ताली गांव के पचफेरी में उर्मिला देवी, परसोडीह पंचायत अंतर्गत बांसडीह कला में सकुंती देवी को स्वास्थ्य सहिया के रूप में सर्वसम्मति से चयनित किया गया।बलिगढ़ पंचायत के मोटंगवा में मुखिया चम्पा देवी के अध्यक्षता में ग्राम सभा किया गया।

इस मौके पर मुखिया चम्पा देवी, बिटीटी घर्मजीत पासवान, एएनएम मंजू कुमारी, सहिया साथी विंदा देवी, कामेश्वर सिंह, वार्ड सदस्य अशोक ठाकुर, मनोरंजन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।