whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27271881
Loading...


उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्या

location_on गढ़वा access_time 20-Oct-20, 06:48 PM visibility 660
Share



उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्या


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का किया आयोजन। जिसमे जिले के विभिन्न सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखते हुए समाधान की गुहार लगाई। दूरी बनाते हुए जनता की समस्याओं को एक- एक कर सुना गया। सर्वप्रथम जनता दरबार में ग्राम घुरुआ कांडी निवासी रमेश चौबे ने उपायुक्त से बताया पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक द्वारा सक्षम एवं समृद्ध लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है वैसे लोग जो गढ़वा शहर में घर बनाए हुए हैं एवं कच्चा मकान दिखा कर कुछ लोग खुद के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले रहे हैं इस पर रमेश चौबे ने उपायुक्त गढ़वा से असहाय लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की गुहार लगाई तथा गलत तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने की जांच करने का निवेदन किया है।
ऐसे में उपायुक्त ने कांडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र अग्रसारित करते हुए संपूर्ण स्थिति की जांच करने का निर्देश दिया है। वहीं अगले फरियादी ग्राम धनीमंडरा निवासी रीमा दुबे ने उपायुक्त से निवेदन करते हुए कहा कि मैं एक विकलांग नारी हूं। मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मैंने राशन कार्ड बनाने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था परंतु ससमय मेरा राशन कार्ड नहीं बन पाया है ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से राशन कार्ड जल्द बनवाने का अनुरोध किया है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति तथा रोजमर्रा के जीवन में सुधार आए। इस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र अग्रसारित कर स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया है।
वहीं ग्राम पुतुल प्रखंड धुरकी निवासी रितु कुमार राम ने उपायुक्त से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे चाचा द्वारा बार-बार मेरे दरवाजे पर काटे झाड़ी लगाकर मुझे कई बार धमकी तथा मेरे घर में घुसकर अपशब्द का प्रयोग कर मुझे तथा मेरे परिवार को धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया जाता है तथा मेरे जमीन पर कांटे झाड़ी लगाकर मेरे जमीन को घेरा जाता है। इस पर उन्होंने उपायुक्त से जमीन वाद विवाद की समस्या का समाधान के निवारण की बात रखी। ऐसे में उपायुक्त ने थाना प्रभारी धुरकी को निर्देशित करते हुए समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा ग्राम पनघटवा प्रखंड धुरकी के निवासी कविता देवी ने उपायुक्त से गुहार लगाते हुए आंगनबाड़ी सेविका चयन में शैक्षिक योग्यता को दरकिनार कर सबसे अधिक शैक्षिक योग्यता वाली महिला का चयन नहीं किया गया इस पर कविता देवी ने उपायुक्त से चुनाव प्रक्रिया की दोबारा निष्पक्ष चयन करने की गुहार लगाई है ऐसे में उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को पत्र अग्रसारित कर समस्या से निजात दिलाने की बात कही है ।
जनता दरबार में इसके अलावा राशन कार्ड,जमीन विवाद, स्वास्थ्य विभाग, स्थानांतरण, आवास योजनाओं, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से जुड़ी समस्याओं समेत -19 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play