भंडरिया : भंडरिया वन क्षेत्र के फकिराडीह गांव से मंगलवार को वन विभाग के वनकर्मीयों के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सागवान के 15 बोटा इमारती लकड़ी को जब्त कर वन कार्यालय भंडरिया लाया गया।
गोपाल चन्द्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को गुप्ता सुचना प्राप्त हुआ कि तस्करी के लिए वन क्षेत्र के जंगलों से लकड़ी निकाली जा रही है। इसी के अधार पर वनरक्षियों का एक टीम गठित कर आसपास के इलाकों में छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान फकीराडीह गांव में छुपा कर रखें गए सागवान के पन्द्रह बोटा लकड़ी जब्त कर वन कार्यालय भंडरिया लाया गया है। तथा लकड़ी तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
साथ ही चन्द्रा ने बताया कि सभी इमारती लकड़ी के बोटा को भंडरिया वन क्षेत्र के अन्य ब्लॉक के कई गांव में जाकर अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से छुपा कर रखा गया था।वनकर्मियों के द्वारा जब्त की गई लकड़ी की कीमत अनुमानित 50000 रूपये बताया गया।
इस अभियान में मुख्य रूप से वनरक्षी त्रिलोकी नाथ राम, तुषार कुमार, शुभम दुबे, अनुपम आदित्य, विपिन बिहारी, रौशन कुमार शामिल थे।