whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270867
Loading...


जांच टीम ने माना मानक के अनुरूप नहीं किया गया है टूल किट

location_on धुरकी access_time 20-Oct-20, 06:32 PM visibility 657
Share



जांच टीम ने माना मानक के अनुरूप नहीं किया गया है टूल किट


दिपु सिंह check_circle
संवाददाता



धुरकी : धुरकी प्रखंड के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय मे घोर अनियमितता की खुलासा तब हुआ जब धुरकी मे झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देश पर जांच टीम निरीक्षण करने विद्यालय मे पहूंची। इस दौरान मध्य विद्यालय धुरकी मे जब विद्यालय प्रबंधन के द्वारा खरिदारी की गई सामाग्री का जांच टीम दल के प्रशिक्षू अपर समाहार्ता संजीत कुमार, जयपाल महतो व जिला क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। जांच के दौरान विद्यालय के प्रधान सचिव राजेश्वर राम विद्यालय मे उपस्थित नही थे। उपस्थित सहयोगी शिक्षक ने बताया की वह किसी काम से बाहर हैं। वहीं बिना प्रभार दिए हुए गायब रहने पर जांच टीम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की यह घोर लापरवाही है।
इस दौरान जांच टीम ने मध्य विद्यालय खुटिया के लिए निकले तो उन्हें बीपीओ विपिन गुप्ता के माध्यम से रास्ते मे जानकारी मिली की विद्यालय के प्रधान सचिव अरविंद यादव बिना प्रभार दिए हुए विद्यालय से अनुपस्थित हैं। वहीं जब जांच टीम ने प्रधान सचिव अरविंद यादव से मोबाइल से बात करते हुए पूछा की विद्यालय मे क्रय संबंधित का प्रभार किसे दिया गया है तो उन्होने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, शिक्षक ने कहा की वह किसी को नहीं दिए हैं। उक्त बातें जांच टीम के लोगो ने सामुहिक रूप से मध्य विद्यालय मे देते हुए उन्होने बताया की सरकार के द्वारा वर्ग एक से आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए कीट योजना के तहत क्रय करना था जो कक्षा एक व दो के लिए राशि ₹85 प्रत्येक छात्र वहीं तीन से पांच ₹180 एवं वर्ग छः से आठ तक के लिए ₹305 रूपये के दर से विद्यालय को राशी उपलब्ध कराई गई थी।
जिसमे नोटबुक, पेंसील, रब्बर एवं स्टुमैन बॉक्स की खरिदारी करनी थी। जिसमे पाया गया की सामाग्री की आपूर्ति मानक के अनुरूप छात्र और छात्राओं को उपलब्ध नही कराया गया है जो जांच का विषय है। जांच टीम ने बताया की वह इसकी लिखित शिकायत हमलोग जिले के वरीय पदाधिकारी से करेंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play