श्री बंशीधर नगर : प्रखंड के पतरिहा खुर्द गांव में मंगलवार को श्रम एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार के द्वारा पंजीकृत मजदूरों के बीच साड़ी-कपड़ा का वितरण किया गया। वितरण श्रमिक मित्र दिनेश राम के द्वारा किया गया साथ ही निबंधित मजदूरों को श्रम विभाग के द्वारा मिलने वाले लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया।
मौके पर सुदेश्वर राम, ओमप्रकाश उरांव, सुबचन उरांव, सोहरी देवी, सुनिता देवी सहीत अन्य श्रमिक उपस्थित थे।