श्री बंशीधर नगर : पूर्वमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र केशरी व भाजपा के पूर्व गढ़वा जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय विगत 16 अक्टूबर को दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर आगामी 23 मार्च 2021 को श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित गोसाईबाग के मैदान में आयोजित सभा मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
उक्त जानकारी पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र केशरी ने मंगलवार को चेचरिया स्थित आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में दी।उन्होंने कहा कि 23 मार्च 2021 को डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली सभा मे उन्होंने देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष भवनाथपुर मोड़ स्थित डॉ राममनोहर लोहिया के जयंती व पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सभा आयोजित किया जाता रहा है, लेकिन 2021 में उनके जयंती के अवसर पर बड़ी सभा आयोजित किया जायेगा। श्री केशरी ने कहा कि वे आगामी 23 अक्टूबर से बेरमो व दुमका में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में अपने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में दो विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे। इसके बाद वे बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में अपने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।
प्रेसवार्ता में मथुरा राम, अश्विनी कुमार, सोबराती खां, प्रकाशचन्द सेठी, रामेश्वर राम, बूच्चू प्रसाद, मुन्ना गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।