मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव के देवी धाम के प्रांगण में समाजसेवियों ने दुर्गा पूजा नवरात्र के शुभ अवसर पर सोमवार की रात्रि में 1000 फेस मास्क ग्रामीणों के बीच वितरण किया गया। मास्क की व्यवस्था हरेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, अमरेश चंद्रवंशी, संतोष कुमार चौधरी, इत्यादि के द्वारा किया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से श्रद्धालुओं में फेस मास्क का वितरण किया है।
दुर्गा पूजा समिती के अध्यक्ष सुदर्शन विश्वकर्मा ने प्रशंसा करते हुए कहा कि जिन समाजसेवियों के द्वारा कोरोना संक्रमण बीमारी जैसे बचाव के लिए फेस मास्क का वितरण किया गया यह एक सराहनीय कार्य है। आगे उन्होंने कहा कि इस कोरोना जैसी महामारी में सरकार के गाइडलाइन दिशा निर्देश के अनुसार हम लोग दुर्गा पूजा नवरात्र मना रहे हैं।
हर साल के भातिं इस वर्ष सिर्फ राम चरित्र मानस नवाभ परायण पाठ कराया जा रहा है। सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया है हालांकि इसके पहले नवरात्र के शुभ अवसर पर आचार्य द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम, श्री राम कथा, कृष्ण लीला टीवी सीरियल के माध्यम से माध्यम से दिखाया जा रहा था। नवरात्र के अंतिम दिन भजन कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ करता था। लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस सक्रमण बीमारी के चलते सभी कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। आगे उन्होंने कहा कि हम सबों के बीच कोरोना जैसी महामारी संक्रमण फैली हुई है इसका एकमात्र उपाय है सामाजिक दूरी, फेस मास्क लगाना, इसलिए हम सबके कर्तव्य बनता है करोना जैसी संक्रमण बीमारी से जंग जीतने के लिए सरकार के अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग करना चाहिए।
मौके पर सचिव देवनाथ चौधरी, विवेकानंद चौबे, गोपू चौधरी, शिवदत्त चौधरी, बृजराज चौबे, संजय चौबे इत्यादि सहित ग्रामीण उपस्थित थे।