मेराल : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री सह स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर मंगलवार को मेराल प्रखंड का दौरा किया जिसमें सर्वप्रथम अकलवानी, गोंदा, हासनदाग एवं रेजो गांव के दुर्गा पूजा पंडाल में मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंच दुर्गा माता का आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र की जनता से रूबरू हुए साथ ही प्रखंड के सभी दुर्गा पूजा समिति को 15 - 15 सौ रुपए नगद राशि का चंदा दिया। क्षेत्र के समस्याओं के बारे में लोगों से जानकारी ली। अपने क्षेत्र के अलग-अलग समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने श्री ठाकुर को अवगत कराया और पहल करते हुए समस्याओं को दूर करने के लिए लोगों ने मंत्री से आग्रह किया।

श्री ठाकुर ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कोरोना वायरस महामारी के चलते हमारी सरकार बनने से लेकर अब तक झेल रही है, लेकिन हमारे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस महामारी में राज्य के अंदर किसी तरह की समस्याओं से निपटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
आगे उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला के शुद्ध पेयजल की कमी है। झारखंड प्रदेश में गढ़वा विधानसभा सबसे पिछड़े विधानसभा में आता है। हमें सर्वप्रथम शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हर घर पहुंचाना मेरा लक्ष्य है, और सड़क का मामला बाईपास या क्षेत्र का जो भी समस्या रहा हो एक एक कर दुरुस्त करने का हमारा प्रयास अपने कार्यकाल में होगा। गढ़वा विधानसभा विकास के मोहताज नहीं होगा। जो मनरेगा के साथ सड़क का निर्माण का कराया जाएगा एवं ग्रीन कार्ड के माध्यम से मेराल प्रखंड के 6500 गरीब असहाय को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं दीदी बाड़ी योजना के तहत मेराल के गोंदा गांव में प्रारंभ कर दिया गया जिससे गढ़वा जिला में 24000 किसान लाभ ले सकेंगे। और मेराल दक्षिणी क्षेत्र में पीएचडी के असिस्टेंट इंजीनियर को निर्देश देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पानी की समस्या को हर हाल में दूर करें।
हासनदाग के ग्रामीणों ने 20 वर्षों से हाई स्कूल बनाने के लिए अधूरे पड़े सपने को पूरा करने के लिए मंत्री जी को ध्यान आकृष्ट कराया साथ ही 2 वर्षों से क्षतिग्रस्त यूरिया नदी का पुल फिर से निर्माण कराने की आग्रह किया।
मुखिया दुखन चौधरी अपने पंचायत के बालू घाट को टेंडर रद्द करने का मांग करते हुए कहा कि हमारे पंचायत में 700 पीएम आवास प्राप्त हुई है इस क्षेत्र के गरीब असहाय लोग बालू का टेंडर हो जाने से महंगे रेट पर खरीदारी करने पर मजबूर हैं जिससे आवास बनाने में असमर्थता जता रहे इस पर पहल करते हुए पूर्व की भांति इस बार भी ग्राम पंचायत को बालू घाट का चालान काटने का आदेश किया जाए।

मौके पर जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, महिला जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता, अशर्फी राम, मेराल प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा, कार्यकारिणी सदस्य मदनी खान, युवा जिला अध्यक्ष नितेश सिंह, युवा जिला सचिव अतहर अली अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, जगजीवन राम, नुरुल हुदा, लालमोहन साव, मानदेव रजक, कमल किशोर चौबे, विनोद प्रसाद, राजेंद्र राम, संजय सोनी सहित झामुमो के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।