भवनाथपुर (गढ़वा) : पूर्व निर्धारित दिये अधिकारियों को लिखित पत्र के आलोक में मंगलवार से ब्लॉक गेट पर न्याय की आस में विभागीय कार्यालय का चक्कर काट थक चुकी विधवा मुन्नी कुंवर ने समक्ष आमरण अनशन पर अपने बेटी के साथ बैठ गई है।
बताते चलें की पूर्व के उपायुक्त के नाम दिए आवेदन में बेघर विधवा मुन्नी कुंवर ने कहा था कि जमीनी विवाद के बाद अंचलाधिकारी भवनाथपुर द्वारा मेरे द्वारा अपने पिता द्वारा दी गयी जमीन पर घर बनाने के क्रम में जमीन विवाद उत्पन्न होने पर निर्माण कार्य को रोकते हुए दोनों पक्षो को दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखने के लिए कार्यालय बुलाया था। उक्त आदेश के आलोक में, मैं अंचल कार्यालय पंहुच अपना पक्ष रखी, किन्तु अंचलाधिकारी द्वारा अभी तक कोई निर्णय नहीं दिया गया।
उक्त महिला ने बताया कि मैं बेघर के साथ अबला नारी हूँ यदि आगामी 19 अक्टूबर को मुझे न्याय नहीं मिलता है, तो मैं कोविड -19 को लेकर जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए अंचल कार्यालय भवनाथपुर के समक्ष 20 अक्टूबर से धरने पर बैठूंगी। अन्यथा की स्थिति में सारी जवाबदेही विभाग की होगी।
ज्ञातव्य हो कि जमीनी विवाद के क्रम में उक्त महिला द्वारा चपरी निवासी दिलीप सिंह पिता कामेश्वर सिंह पर छेड़छाड़ एवं मारपीट का आरोप लगाया था जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।