रंका : रंका थाना के कुदरुम गांव में पुष्पा देवी को उसके पति संजय पासवान के द्वारा बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया।
इस संबंध में घायल महिला ने बताया कि वह महिला समूह की समूह सहायता राशि का बैठक में शामिल होने गई थी। बैठक के बाद वह जब घर पहुंची तो उसके पति के द्वारा उस पर बर्बरता पूर्वक हमला किया गया। पीड़ित महिला रंका थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करा चुकी हैं।