गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के ऊंची मोहल्ला में सोमवार की रात्रि आरजू पवरिया की हत्या के मामले में दो लोगों को हत्या के 12 घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में उपयोग किया गया चाकू एवं खून लगा हुआ पैंट शर्ट भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में कयैल कुरैशी उर्फ अफजल एवं उसका भाई मुन्नू कुरैशी उर्फ मुन्ना के नाम शामिल है। इसकी जानकारी मंगलवार को एसडीपीओ बहावन टूटी ने थाने में प्रेस वार्ता कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे को गुप्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा बहामन टूटी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। इसमें पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सुमंत कुमार राय संजय कुमार एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह एवं अन्य सहयोगियों की एक टीम गठित की गई।
इसके बाद दोनों अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू खून लगा हुआ पेंट एवं शर्ट बरामद कर लिया है।
एसडीपीओ ने बताया कि एक अन्य अभियुक्त खालिक कुरैशी के विरुद्ध जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने बताया कि इस घटना से संबंधित गढ़वा थाना कांड संख्या 718 20 के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। इस कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।