गढ़वा : गढ़वा जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को सदर थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मोटरसाइकिल, टेंपो, कमांडर, ट्रैक्टर, सहित 53 वाहन को जब्त किया।

इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मास्क, हेलमेट ओवरलोडिंग सहित अन्य कागजातों की जांच की गई है। इन सभी वाहनों को जांच कर जुर्माना लगाया गया। जिससे करीब डेढ़ लाख रुपए की राजस्व प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में सभी जगह लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलते रहेंगे उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग हेलमेट और मास्क का उपयोग अवश्य रूप से करें।