कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के लमारी कला गांव निवासी अधीना राम 73 वर्ष की मौत कुआं में गिरने से हो गई। जानकारी के अनुसार अधीना राम रविवार की शाम अपने घर से घूमने के लिए निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों ने चारों तरफ खोजबीन किया। सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने उनके शव को एक मिट्टी के कुआं में तैरते हुए देखा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया।
अधीना राम का भतीजा रामदेनी राम ने बताया कि उनके चाचा वृद्ध हो गए थे। वह हमेशा इधर उधर घूमते रहते थे।
रामदेनी राम ने अधीना राम के हत्या से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। रास्ता कुआं के बगल से ही गुजरता है इसलिए पैर फिसलने की वजह से ही वे कुआं में गिरे होंगे।
परिवार की सहमति से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।