भंडरिया : भंडरिया रमकंडा मुख्य मार्ग स्थित पीपरा गांव के समीप सोमवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन के आमने-सामने के टक्कर में बाईक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया।जिसे भंडरिया पुलिस के द्वारा इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अनुमंडल रंका भेजा गया। घायल की स्थिति गंभीर बनीं हुईं थी। दुर्घटना में घायल व्यक्ति भंडरिया थाना क्षेत्र के सनेया गांव निवासी शिवचरण सिंह, उम्र 40 वर्ष बताया गया है।
जानकारी के अनुसार शिवचरण सिंह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर भंडरिया से डालटेनगंज की ओर जा रहा था। इसी क्रम में भंडरिया रमकण्डा मुख्य मार्ग के पीपरा गांव के समीप एक अज्ञात वाहन से सीधी टक्कर हो गई जिससे तुलसी सिंह सड़क पर गीर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं अज्ञात वाहन दुर्घटना के बाद घटना स्थल से भगाने में सफल रहा।

राहगीरों के द्वारा दुर्घटना की जानकारी भंडरिया थाने को दी गई। जिस पर भंडरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घायल को तत्काल उपचार के लिए रंका भेजा तथा दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर भंडरिया थाना ले आया।