भवनाथपुर : स्थानीय थाने की पुलिस ने एंटी क्राइम के तहत शनिवार को थाना मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान में एक दर्जन से अधिक दो पहिया वाहन को जब्त किया गया।
थाना मोड़ पर पीएसआई रणजीत महतो और सअनि अनुज कुमार सिंह, माणिक राम के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान चालक का हेलमेट और गाड़ी की कागजात की जांच की गई।
मौके पर उन्होंने सभी वाहन चालकों से हेलमेट और गाड़ी का कागजात साथ लेकर चलने का निर्देश दिया।