भवनाथपुर :भवनाथपुर-खरौंधी मुख्य मार्ग पर डोमनी नदी के पुलिया के समीप मैजिक और लूना की टक्कर में लूना पर सवार भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रोहिनियां गांव निवासी कमलेश राम और अखिलेश साह घायल हो गये, घायलावस्था में परिवार वालों ने कमलेश को इलाज के लिये भवनाथपुर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अखिलेश का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया।
घायलावस्था में कमलेश ने बताया कि घर से लूना से सामान लेने के लिए वह अपने साथी के साथ खरौंधी बाजार जाने के लिये निकला था कि खरौंधी से 2 किमी पीछे डोमनी नदी पुलिया के समीप विपरीत दिशा से आ रही मैजिक ने हमारे लूना में धक्का मार दिया।