बड़गड़ (गढ़वा) : स्थानीय प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित मध्य विद्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित कर बीडीओ विपिन कुमार भारती द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि एमडीएम का चावल सितम्बर माह का प्राप्त हो गया है, जल्द ही इसे छात्रों के बीच वितरण कर दिया जाएगा। साथ ही विद्यालय विकास की राशि खर्च कर दिये जाने की बात कही गई। बीडीओ ने शत प्रतिशत बच्चों का खाता जल्द खुलवाने का निर्देश दिया । जेएसएलपीएस द्वारा बताया गया कि दीदी बाड़ी योजना के लिए 469 दस्तावेज प्रखंड कार्यालय में जमा करा दिया गया है, स्वीकृति मिलते इसका कार्य शुरु किया जायेगा।
बीडीओ ने कहा कि महिला समुह को बैंक द्वारा ऋण वितरण में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। बैठक में बताया गया कि मुटकी डैम टोला में पीटीजी परिवार के लोग निवास करते हैं लेकिन वहां पर अभी तक पेयजल के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं कराया गया है। साथ हीं 15 वें वित्त आयोग से पंचायत समिति को प्राप्त राशि के लिए योजना के चयन लिये दिशा निर्देश दिया गया।
इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावा जिप सदस्य रमेश सोनी, प्रमुख जूली तिर्की, प्रधान सहायक वीरेंद्र कुमार मांझी, बीडीसी गुप्ता, विजय आनन्द मिंज, फलाबिया बाखला, मुखिया बालदेव टोप्पो, तरशीला बाखला, जेई उपेन्द्र कुमार रवि, धर्मेन्द्र कुमार यादव, पंचायत सचिव सुरेश मेहता, अरविंद सिंह आदि उपस्थित थे ।