रेहला : नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत राजहारा पंचायत के राजहारा निवासी ब्रजकिशोर पांडेय के द्वितीय पुत्र 35 वर्षीय आशीष पांडेय की पत्नी सोनी देवी (25 वर्ष) पुत्र समदर्शी (उम्र 3 वर्ष) व पुत्री समृद्धि कुमारी (उम्र 5 वर्ष) का शव एनएच 75 के किनारे, दो अलग अलग कुंवे से बरामद किया गया है।
इन शवों को नावा बाजार पुलिस ने शुक्रवार के दिन और शाम तथा रात में बरामद किया। शनिवार की सुबह तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया गया है। मृतका के नैहर पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर तीनों की हत्या कर शव को कुयें में डाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
मृतक महिला अपने उक्त दोनों बच्चों के साथ के साथ अपने घर से बृहस्पतिवार की रात 11 बजे से ही गायब थी।
उनके पति और परिजनों ने महिला की गुमशुदगी का सनहा नावा बाजार थाना में शुक्रवार को दर्ज कराया था।
नावा बाजार पुलिस के द्वारा करवाई करते हुए सोनी देवी वह दोनों बच्चों के खोजबीन शुरू कर दी गई। काफी मशक्कत के बाद सोनी देवी के घर के समीप एनएच 75 मुख्य मार्ग के किनारे कुआं में दोनों बच्चों का शव देखा गया। शव मिलने के बाद ग्रामीण उग्र हो गये और सोनी देवी के ससुर ब्रजकिशोर पांडेय, बडे पुत्र शिक्षा विभाग के सीआरसी श्रीकांत पांडेय, द्वितीय पुत्र आशीष पांडेय को मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी बीच नावा बाजार पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों हिरासत में लेकर नावा थाना लाया गया ।
सोनी देवी के पिता पोलपोल के सिंदुरिया निवासी (लड़की पक्ष वाले) ने घटना को हत्या बताते हुए न्याय की गुहार लगायी है। सोनी के भाई का कहना है कि सोनी दीदी को हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।