लेस्लीगंज (पलामू) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के निर्देश पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा के अगुआई में आज जनसमस्या निवारण हेतु प्रखंड कार्यालय में सहायता केन्द्र का आयोजन किया गया।
जिसमें राजस्व से जुड़े समस्याओं लैंड म्युटेशन, जमीन ऑनलाइन कराना, जमीन का ऑनलाइन रसीद काटने की समस्याओं, वैसे महिला-पुरूष जिनका विधवा पेंशन, वृद्धपेंशन से जुड़े दस्तावेज लेकर आवश्यक कारवाई हेतु अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार राय को सौंपा।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी सुशील कमर राय ने कहा कि प्राप्त सभी आवेदन निस्तारण हेतु सम्बंधित कर्मचारियों को दिया जाएगा, जो त्रुटियों को दूर कर आवश्यक कार्यवाही पूरा करेंगे।