लेस्लीगंज (पलामू) : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा के एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पवन कुमार शर्मा के बाइक की डिक्की से पचास हजार रुपये की चोरी हो गई।
इस संबंध में पवन शर्मा ने लेस्लीगंज थाना में शिकायत किया है। उसने बताया कि सीएसपी लेनदेन के लिए लेस्लीगंज एसबीआई से पचास हजार रुपए निकासी किया था। छोटा नोट होने के कारण पैसा को उसने अपने बाइक के डिक्की में रख कर गांधी चौक के समीप ही यासमीन मेडिकल के सामने सड़क किनारे गाड़ी खड़ा कर दवा ले रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने गाड़ी की डिक्की को तोड़कर सारे पैसे निकाल कर फरार हो गया।
प्रभारी थाना प्रभारी रमेश चंद्र हजाम ने बताया कि जिस दुकान के सामने घटना घटी है उसके अगल-बगल कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं।
पुलिस सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाल रही है।