गढ़वा : रमना के मड़वनिया में रेल इंजन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि चिंटू रजवार सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए जा रहा था, इसी दौरान इंजन के चपेट में आ जाने से घायल हो गया। आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई।