कांडी : कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरसोता गांव के चार मजदूरों की मौत बीते बुधवार को एक निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में लगे सेटरिंग खोलने के क्रम में हो गई थी।
शुक्रवार को उक्त मृत मजदूरों के परिजनों से मिलने कांडी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जोहन टुड्डू पहुंचे। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए दुःखित परिजनों को धैर्य बंधाया। साथ ही पारिवारिक लाभ के तहत प्रवीण मेहता, अनिल मेहता व मिथिलेश मेहता के परिवार को 10-10 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। श्री टुड्डू ने कहा कि नागेंद्र मेहता के परिवार को भी अभी किसी कारणवश चेक नहीं दिया गया है पर उसे भी जल्द 10 हजार का चेक दिया जाएगा।