भवनाथपुर (गढ़वा) : थाना पुलिस के द्वारा शुक्रवार को दो अलग - अलग घटनाओं में शामिल चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दिया है।
गुरुवार को एसडीओ जयवर्धन कुमार और थाना प्रभारी सीबी प्रसाद सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी अभियान के दौरान स्थानीय ब्लॉक मोड़ तथा बुका जाने वाले रास्ते में दुकान में भारी मात्रा में जब्त किये गये गुटखा, पान मसाला तथा देशी और विदेशी शराब के दुकान संचालक बुका निवासी शिव शंकर राम को एवं अरसली उतरी गांव में मारपीट करने के आरोपी लालो देवी, कौशल्या देवी और सुशीला उर्फ बिमली देवी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
