भवनाथपुर (गढ़वा) : विधान सभा क्षेत्र के निर्माण श्रमिक को श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के द्वारा शुक्रवार को टाउनशिप विधायक आवास पर एक समारोह आयोजन कर वस्त्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भवनाथपुर विधान सभा प्रभारी भगत दयानंद यादव के द्वारा द्वीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन भवनाथपुर मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव ने किया।
इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए भगत दयानंद यादव ने कहा कि झारखंड में 2005 में जब भानुप्रताप शाही श्रम मंत्री बने तो उनके द्वारा झारखण्ड के संगठित एवं कुशल निर्माण मजदूरों के हित में बहुत उपयोगी योजनाए लाई गई थी, जो आज तक जारी है, और आगे भी किसान एवं मजदूर के हितों के लिए माननीय विधायक के कुशल नेतृत्व में काम होता रहेगा।

वहीं जिला श्रम अधीक्षक सुनील कुमार के द्वारा श्रम नियोजन विभाग के द्वारा संचालित श्रमिक औजार सहायता योजना, साइकिल सहायता योजना, आम आदमी बीमा योजना, विवाह सहायता योजना, पेंशन योजना, निशक्तता योजना, पारिवारिक पेंशन योजना, श्रमिक निर्माण एवं सेफ्टी किट योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताई गई।
वहीं जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार चौबे ने कहा कि नवरात्रि के बाद विधान सभा के प्रत्येक प्रखंड में कैम्प लगाकर मजदूरों का निबंधन कराया जाएगा, जिसकी सूचना एक सप्ताह पहले लोगों को दी जाएगी।

कार्यक्रम में मनोज पहाड़िया, दयानंद सोनी, लक्ष्मण राम, भानु गुप्ता, ब्रजेश चौबे, संजय यादव, विभूति चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता, सहित मजदूर मित्र नागेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, विष्णु राम, रामकिशुन राम, रामनाथ राम सहित लोग उपस्थित थे।