भवनाथपुर (गढ़वा) : खरौंधी मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम में दो मोटरसाइकिल की हुई आपसी टक्कर में उस पर सवार पांच लोग घायल हो गये। सभी घायलों के इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास द्वारा इलाज किया गया।
घायलों में चपरी निवासी आनंद प्रजापति तथा बिंदु प्रजापति के अलावे केतार निवासी शिवधारी राम, चंद्रावती देवी तथा लक्ष्मण कुमार का नाम शामिल है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक केतार निवासी शिवधारी राम एक बाईक पर तीन लोग सवार होकर खरौंधी से वापस घर जा रहे थे, तभी खरौंधी मोड़ के समीप विपरीत दिशा आ रही बाईक में टक्कर हो गयी, जिससे दोनों बाईक पलट गयी एवं सभी लोग घायल हो गए।