श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) : जिला खाद्य निरीक्षक राजा कुमार ने गुरुवार को शहर के 15 दुकान व एक वाहन की जांच किया। इसमें तीन दुकान से जांच के लिए सैंपल लिया। संजय कुमार के दुकान से फिंगर चिप्स, सुधीर किराना स्टोर से सोन पापड़ी व जवाहर प्रसाद के दुकान से हनुमान सरसों तेल का सैंपल लिया गया। राजा कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि वाहन में गुटका आदि जा रहा है जिसके आलोक में वाहन की जांच किया गया पर उस वाहन में खाद्य पदार्थ था।