श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) : पुलिस ने मारपीट के चार आरोपितों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपित कोलझिकी गांव के हैं। गिरफ्तार होने वालों में थाना कांड संख्या 193/20 के अभियुक्त अनुज साह व राजवंशी साह दोनों पिता सीताराम साह तथा 194/20 के आरोपित रविंद्र प्रसाद गुप्ता व योगेंद्र प्रसाद गुप्ता दोनों पिता मुखलाल प्रसाद का नाम शामिल है।