भवनाथपुर : भवनाथपुर गढ़वा में खुदरा शराब दुकाने गुरुवार से खुदरा शराब विक्रेता संघ के आह्वाहन पर अनिश्चितकालीन अपनी दुकानें बंद कर हड़ताल पर चले गए है।
दुकान के संचालक पांडेय, आलोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की राज्य सरकार के द्वारा खुदरा शराब दुकानों पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी और विलय शुल्क में हुई वृद्धि से हटाने का मांग किया है। संघ ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि कोरोना काल में परिवहन की समस्या के कारण काफी नुकसान हुआ है, साथ ही बिक्री में भी कमी आई है, जिसमें सरकार के द्वारा एक्साइज ड्यूटी में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी किये जाने से काफी नुकसान हो रहा है। सरकार लगाए गए कर को घटा कर 0.5 प्रतिशत करे। टैक्स बढ़ाने से अत्यधिक पूंजी लगाने में असमर्थ हैं।
जब तक सरकार संघ की मांगे पूरी नहीं करती है, तब तक दुकानें अनिश्चितकालीन बन्द रहेंगी।