भवनाथपुर (गढ़वा) : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडरिया के प्रधानाचार्य बबन सिंह व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अब्दुल हनीफ के लापरवाही से चार माह से लॉक डाउन में बच्चों के मिलने वाले अनाज व पैसा बकाया रखा गया है।

पंडरिया विद्यालय के अध्यक्ष व सचिव
एक ओर जहां सरकार गरीब बच्चों को विद्यालय से जुड़े रहने के लिए पोशाक किट किताब व अनाज सहित अन्य आवश्यक वस्तु मुहैया करा रही है, वहीं विद्यालय प्रबंधन के मिली भगत से बच्चों के मिलने वाले सभी लाभों पर बिचौलियों के द्वारा हेरा फेरी की जा रही है। मामले को उजागर होने पर कार्रवाई के बदले लीपापोती कर दी जाती है। जिसका ताजा उदारहण उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडरिया में देखने को मिला है जहां सरकार के द्वारा बच्चों को लॉक डाउन में मिलने वाले 8 माह के अनाज व पैसा बीते छह माह से विद्यालय के प्रधानाध्यापक बबन सिंह व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के द्वारा बकाया रखा गया है ।

वहीं विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की मानें तो मार्च से दो माह का अनाज व एक माह का ही पैसा मिला है छात्र फैयाज अंसारी 7 को 120 रु व 15 किलो चावल, सरफुल अंसारी क्लास 3 को 100 रु व 6 किलो चावल, गुलाम अंसारी 5 को 100 रु 6 किलो चावल, ओवरेज अंसारी 5 को 100 रु 5 किलो चावल, शाहिद अंसारी 8 को कुछ भी नहीं, तबरेज अंसारी 4 को 100 रु 5 किलो चावल, फ़ैजल अंसारी 7 को 158 रु 10 किलो चावल, अहमद अंसारी 8 को 100 रु 6 किलो चावल, रेहाना खातून 8 को 158 रु 8 किलो चावल मिला है।
जबकि इस बावत विद्यालय कर प्रधानाध्यापक बबन सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि सिर्फ दो माह का ही आनाज व पैसा बच्चों का बकाया है। चावल का उठाव आज करने के बाद बच्चों के बीच पैसा भी वितरण कर देंगे।
वहीं बीईईओ राकेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर बबन सिंह को कई बार वितरण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया था। मामले की जांच कर करवाई की जाएगी ।