whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27278195
Loading...


श्री बंशीधर नगर धुरकी व खरौंधी में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक

location_on बंशीधर नगर। धुरकी। खरौंधी access_time 15-Oct-20, 08:00 PM visibility 654
Share



श्री बंशीधर नगर धुरकी व खरौंधी में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक


नूतन टीवी check_circle
टीम



बंशीधर नगर। धुरकी। खरौंधी : बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र के द्वारा ग्लोबल हैंडवाशिंग दिवस के अवसर पर श्री बंशीधर नगर प्रखंड में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को हाथ धोने के प्रति जागरूक  किया गया। जागरूकता कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने कहा कि हमारे हाथों में न जाने कितनी अनदेखी गंदगी छिपी होती हैं, जो किसी भी वस्तु को छूने, उसका उपयोग करने और कई तरह के रोजमर्रा के कामों के कारण होती हैं। यह गंदगी, बगैर हाथ धोए कुछ भी खाने- पीने से शरीर में पहुंच जाती हैं और तमाम तरह की बीमारियों को जन्म देती हैं।
  उन्होंने कहा कि कुछ भी खाने-पीने से पहले और शौच जाने के बाद हाथों को अच्छी तरह से जरूर धोना चाहिए। कोरोना काल में तो हाथ धोना और भी जरूरी हो गया है। क्योंकि अब तो हर जगह कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। वहीं,  डॉक्टरों के मुताबिक डायरिया, आंख व त्वचा संबंधी रोगों से बचाव के लिए भी हाथ धोना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य लोगो को साबुन से हाथ धोने के प्रति जागरूक करना है। क्योंकि यह बिमारियों से सुरक्षित रहने का आसान, प्रभावी और किफायती तरीका है। इस मौके पर केंद्र के स्वयंसेवक के साथ अनोखा युवा मंडल के नितेश कुमार, देव कुमार, राकेश कुमार, सूरज ठाकुर, बिरसा युवा मंडल के अध्यक्ष राजीव रंजन पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।
धुरकी : धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तुरबा गांधी 10+2 उच्च विद्यालय की वार्डन शिक्षक और शिक्षिकाओं ने हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर अपने-अपने हाथो की धुलाई की। इस दौरान वार्डन सबीना कच्छप, शिक्षिका कुमारी श्रद्धा व अकाउंटेंट खुशी सिन्हा ने जागरूक करते हुए कहा की मौसमी बीमारियों का सीजन चल रहा हैं, वही पूरे विश्व मे इस वक्त कोरोना महामारी का भी संक्रमण कम नहीं हुआ है। अगर ऐसे मे हम और आप सावधानी बरतेंगे तो कभी बीमार नहीं होंगे। अपने हाथ स्वच्छ रहेंगे तो हम सभी स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा की हाथों के द्वारा ही शरीर पर होने वाले बेक्टिरिया शरीर के अंदर पहुंचते हैं और बीमार हो जाते हैं। इसके लिए सभी शपथ लेकर हमेशा हाथ धोकर खाना खाने का संकल्प लें।
वहीं शिक्षिकाओं ने विद्यालय में पढ़ाई करने वाली छात्राओं और अभिभावको से भी प्रत्येक घरो में हाथ धुलाई के लिए शपथ दिलाया। इस दौरान शिक्षक जवाहर प्रसाद के अलावे अन्य शिक्षक मौजूद थे। खरौंधी : खरौंधी प्रखंड के सभी विद्यालयों में 15 अक्टूबर को हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। बच्चे अपने घरों में ही हाथ धुलाई दिवस के मौके पर हाथों को अच्छी तरह से साफ कर हाथ धुलाई दिवस मनाया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां के शिक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि, साबुन से हाथ धोने से डायरिया, दस्त, पीलिया जैसे रोगों से बचा जा सकता है। बच्चों को शौचालय के बाद और भोजन से पहले साबुन से हाथ धोने की आदत को विकसित करना चाहिए। हाथ धुलने से करीब 80 प्रतिशत बीमारियों से बचा जा सकता है।
हाथ धोने के बाद हाथ को कपड़े से पोछना नहीं चाहिए। इसे हवा में सुखाना चाहिए। इससे बैक्टिीरिया फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। छोटे बच्चों को छूने से पहले और छूने के बाद हाथ धोना बहुत अनिवार्य है। कोरोना संकट में लोगों के अंदर जागरूकता आयी है, यह निरंतरता बनी रहे तो अन्य संक्रामक रोगों से बचा जा सकता है। इसे पाठ्यक्रम में भी शामिल करने की जरूरत है। सार्वजनिक स्थानों से लौटने के बाद हाथ धुलने की आदत जरूर होनी चाहिए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कामेश्वर प्रसाद सिंह, शिक्षक राजीव कुमार, इंद्रमण यादव, मुनेश्वर राम, राजेन्द्र सिंह, मंजूषा गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play