गढ़वा : व्यवसायी व नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी के पति संतोष केशरी को सीजीएम के अदालत से आज ही बेल मिल गया है। यह जानकारी इनके अधिवक्ता साकेत प्रताप देव ने दी है।
फ़ाइल फ़ोटो -अधिवक्ता साकेत प्रताप देव
उन्होंने बताया कि दरअसल संतोष केशरी की गिरफ्तारी आज सुबह करीब 8:00 बजे पुलिस ने बड़ा ही नाटकीय अंदाज में की थी, उन्हें थाना में एक एसआई द्वारा यह कह कर बुलाया गया कि आप आइए आपको 1 सप्ताह का मोहलत दिया जा रहा है। थाना पहुंचते हीं उन्हें कमांडर से करोना जांच कराकर आनन-फानन में जेल भेज दिया गया था। यह जानकारी जैसे ही संतोष केशरी के शुभचिंतकों को मिली संतोष केशरी के शुभचिंतकों ने जिस मुकदमा में उन्हें जेल भेजा गया था उसके मामले के शिकायतकर्ता नंदू प्रसाद से संपर्क किया तथा 5,90,000 रुपये देकर समझौता करावाया।
जिसके फलस्वरूप सीजीएम की अदालत से उन्हें बेल मिल गया है।
बताते चलें कि श्री केशरी शहर के नंदू प्रसाद से 5,90,000 कर्ज लिए थे। उक्त राशि के बदले उन्होंने जो चेक दिया था वह बाउंस कर गया था। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी आज नाटकीय ढंग से हुई थी।
सूत्रों का माने तो पुलिस रात में ही संतोष केशरी को गिरफ्तार करने उनके घर गई थी। मगर कल रात में संतोष केशरी पुलिस के हाथ नहीं लगे। ऐसे में उन्हें थाना में बुलाकर आनन-फानन में जेल भेज दिया गया था। जहां से उन्हें आज ही बेल मिल गया है।
संतोष केशरी की गिरफ्तारी को लेकर गढ़वा शहर में भारी चर्चा है कि राजनीतिक दबाव में संतोष केशरी को थाना में विश्वास देकर मोहलत के नाम पर पुलिस द्वारा बुलाया गया तथा उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।