श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) : स्थित राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय, नगर उंटरी के आईसीटी सह विद्यालय समन्वयक प्रतीक कुमार पाण्डेय ऑनलाइन क्लास लेकर विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे हैं।
कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन है, जिसके कारण विद्यालय बंद है। उक्त समस्या को देखते हुए राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय शिक्षक प्रतीक कुमार पाण्डेय श्री बंशीधर नगर, में पठन-पाठन करनेवाले छात्र-छात्राओं की आईसीटी विद्यालय समन्वयक सह कंप्यूटर शिक्षक प्रतीक कुमार पाण्डेय द्वारा ऐडिक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशानुसार मोबाइल व लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थियों को यूट्यूब व गूगल मिट एप से जोड़कर प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से दर्जनों छात्रों को कंप्यूटर विषय की ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है।
साथ ही, प्रत्येक शनिवार को लरनेटिक एप के जरिए ऑनलाइन टेस्ट भी लिया जा रहा है।
ज्ञात हो कि लॉकडाउन के कारण घर में रह रहे विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो, इस उद्देश्य से संस्था द्वारा ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है।