खरौंधी : खरौंधी पंचायत के फुलवारी टोला गांव में अमावती देवी (उम्र 60 वर्ष) की विषैले सर्प को काटने से बुधवार की शाम मौत हो गई।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अमावती देवी अपना घर की दोपहर 1:00 बजे साफ सफाई कर रही थी, उसी समय जहरीले सर्प ने काट दिया। जानकारी मिलते ही उसके परिजन आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर ले गए, जहां ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई।