रेहला : नावा बाजार प्रखंड के तुकबेराएन एच-98 मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात्रि में तुकबेरा निवासी स्वर्गीय पवन शर्मा के द्वितीय पुत्र अमरेश शर्मा (40 वर्ष) की मौत मोटसाइकिल दुर्घटना में घटनास्थल पर ही हो गई।
यह घटना तब घटी जब अमरेश शर्मा पंडवा मोड़ से रात्रि में अपने घर तुकबेरा लौट रहे थे।
तुकबेरा गांव में ही एनएच 98 पर लोड ट्रेलर कुछ खराबी के कारण रोड किनारे तीन दिन पहले से खड़ी थी। खड़ी गाड़ी में पीछे से शर्मा ने जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। अमरेश शर्मा तुकबेरा पावर ग्रीड में कार्यरत थे।
उनकी मौत के बाद लोगों ने एनएच 98 मुख्य मार्ग को चार घंटे तक जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर नावा बाजार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
घटना की सूचना बिजली विभाग को भी दी गयी। एसडीओ, जेई को भी रात्री में ही घटना के बाबत जानकारी दिया गया। विभागीय अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि मृतक के एक आश्रित को ग्रीड मेंअनुबंध पर नौकरी दी जाएगी। विभाग द्वारा इंश्योरेंस क्लेम भी शीघ्र दिलवाने का आश्वासन दिया गया। आश्रित के लिए सरकारी नौकरी की भी कोशिश की जाएगी। इन्हीं आश्वासनों के बाद लोगों ने जाम हटाया।