धुरकी : धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित धुरकी बेलासपुर मुख्य पथ मे एक कमांडर जीप में सवार 16 यात्रियों के साथ कमांडर अनियंत्रित होकर पथ के चालिस फुट नीचे राजा तालाब के गहरे खाई व तालाब में चली गई।
वहीं कमांडर जीप में सवार सभी 16 यात्रि बाल-बाल बच गए, किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं उक्त कमांडर को तालाब में गिरने की सुचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रमीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। उसके बाद तालाब मे गिरे कमांडर जीप से सभी सवारियों को ग्रामीणो ने मदद कर बाहर निकाला, इस दौरान जीप में सवार किसी भी व्यक्ति को कुछ नहीं हुआ।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा की उक्त जीप रमना से खाला की ओर जा रही थी इसी दौरान अनियंत्रित होकर सिधे चालीस फुट पथ के निचे तालाब में चली गई।