गढ़वा : भाजयुमो झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बढ़ते अपराध के खिलाफ गढ़वा जिला इकाई के द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी की नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च रंका मोड़ से मझिआंव मोड़ होते हुए पुनः रंका मोड़ पर समापन किया गया।

इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो, हेमंत सरकार होश में आओ, झारखंड में अपराध पर रोक लगाओ, हेमंत सरकार हाय - हाय, बलात्कारियों को फांसी दो, महिलाओं, व्यवसाइयों पर अत्याचार बंद करो जैसी नारेबाजी की। मुख्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र बरहेट के पतना प्रखंड के लखीपुर गांव में आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का घटना हुआ और उस लड़की को अपराधियों ने जिंदा जला दिया लेकिन हेमंत सोरेन मौनी बाबा बनकर बैठे हुए हैं।
जबकी बरहेट की पहली घटना नहीं है। इस से पहले भी वहां कई घटना घट चुकी है। लेकिन हेमंत सरकार चुप्पी साध रखी है। साथ ही गुमला में भी इस तरह का घटना घटित हुआ है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में झारखंड अपराधियों का अड्डा बन चुका है। ऐसा लगता है जैसे सबकुछ सरकार के इशारे पर हो रहा है। जनता भय के माहौल में जीने को विवश है। हेमंत सरकार में शामिल किसी मंत्री विधायक में यह दम नहीं है जो अपराधियों का विरोध कर सके। क्योंकि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को सरकार में बैठे लोग ही संरक्षण दे रहे हैं। जब से झामुमो की सरकार बनी है, गढ़वा जिले में अपराधियों असमाजिक तत्वों के द्वारा कई घटना को अंजाम दिया गया है। गढ़वा थाना क्षेत्र के लखना में, डंडई, नगर ऊँटारी के गरबाँध, गढ़वा शहर सहित पुरे जिले में अपराध चरम पर पहुंच चुका है।
प्रशासन अपराध को रोकने में असफल साबित हो रही है। झारखंड में हर दिन अपराधियों के द्वारा हत्या, बलात्कार, डकैती आम बात हो चुका है।

इस मौके पर हरेंद्र दूबे, जिला महामंत्री संतोष दूबे, मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, सोशल मिडिया प्रभारी ब्रजेंद्र पाठक, प्रवीण जायसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र विश्वकर्मा, भाजपा गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनोज पाठक, भाजयुमो जिला महामंत्री रीतेश चौबे, जिला मंत्री अविनाश पासवान, पंकज चंद्रा, शैलेश तिवारी, राजन दूबे, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री नवीन जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अनवर शाह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री वीणा पाठक, मीरा देवी, गोवावल मंडल अध्यक्ष शिवनारायण चंद्रा, मेराल उत्तरी मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा, अमित साव, मुरलीश्याम तिवारी, पंकज कुमार सहित अन्य कई लोग शामिल थे।