बंशीधर नगर (गढ़वा) : भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की ओर से बुधवार को गरबांध एवं हुलहुला खुर्द पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कृषि बिल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर कृषि चौपाल कार्यक्रम के प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकाश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि लाल मोहन यादव, विभूति भूषण चौबे, अभिषेक चौबे, दिनेश्वर प्रताप देव, सत्यनारायण पांडेय, संजीत तिवारी, सोनू पांडेय, सूर्यनाथ प्रसाद, जितेंद्र चंद्रवंशी, सूरज सिंह, विपिन चंद्रवंशी, मुनीप यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।