बंशीधर नगर (गढ़वा) : प्रेमी के संग घर से भागी मर्चवार गांव निवासी सुरेश चंद्रवंशी की पत्नी बबीता देवी को अथक प्रयास के बाद पुलिस बुधवार को थाना बुलाने में सफल रही।
बबीता 3 बच्चों की मां है। बड़ी पुत्री चंदा कुमारी 17 वर्ष की, छोटी पुत्री सुषमा कुमारी 14 वर्ष की व सबसे छोटा पुत्र रामबाबू एक 11 वर्ष का है। इस मामले में सुरेश चंद्रवंशी ने थाना में आवेदन देकर पत्नी बबीता देवी व पुत्र रामबाबू को लापता होने की जानकारी देते हुए खोजने की गुहार लगाया था।
इसकी जानकारी देते हुए पुअनि अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि बबीता गत 4 मार्च को अपने 11 वर्षीय पुत्र रामबाबू के साथ घर से अपने मामा राजकुमार चंद्रवंशी के घर केतार जाने के लिए निकली थी।
लेकिन व अपने मामा के घर नहीं गई। बबीता अपने प्रेमी डंडई थाने के लवाही गांव निवासी नंदू चंद्रवंशी के साथ गुजरात भाग गई थी।
अथक प्रयास के बाद बबीता को थाना बुलाया गया है। साथ ही प्रेमी नंदू चंद्रवंशी को भी बुलाया गया है। अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि बबीता अपने पति के घर नहीं जाना चाहती है। वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। प्रेमी नंदू चंद्रवंशी को भी थाना बुलाया गया है। प्रेमी की राय जान बबीता को उसे सुपुर्द किया जाएगा।