धुरकी : एसडीएम जयवर्धन कुमार ने धुरकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पुर्व एसडीएम ने मनरेगा के बीपीओ डींपल गुप्ता के साथ भंडार पंचायत व टाटीदीरी पंचायत के पनघटवा गांव में मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने बताया की मनरेगा कर्मियों की लापरवाही से योजनाएं प्रभावित हो रही है, जिसपर उन्होने बीपीओ के समक्ष नाराजगी व्यक्त किया है। उसके बाद एसडीएम सीधे प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे पहूंचकर अंचल के सभी राजस्व कर्मचारी के साथ भुमि से संबंधित दाखिल खारिज और छोटे-छोटे विवादों को सुलझाने के लिए सभी राजस्व कर्मचारी को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा की प्रत्येक माह में दो बार थाना और अंचल कर्मी के सहयोग से सभी छोटे विवाद सुलझाएं।
वहीं अंचल मे निरीक्षक का पद तीन वर्ष से खाली रहने के संबंध मे पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया की अंचलाधिकारी के माध्यम से पत्र प्रेषित कर अंचल निरीक्षक की मांग की जाएगी। उन्होने कहा की निरीक्षक की नियुक्ति नहीं होगी तो उनके स्थान पर किसी एक राजस्व कर्मचारी को प्रभार दिया जाएगा। एसडीएम ने इस दौरान सभी कर्मियों को नियमित रूप से कार्यालय मे आने और आमजनों का काम जल्दी-जल्दी निपटाने के लिए भी निर्देश दिया।
इस दौरान प्रधान सहायक आनंद सिंह, सहायक ताहिर हुसैन, राजस्व कर्मचारी शशिकांत विश्वकर्मा, विकास सिंह, सुरेंद्र कुमार व अंबुज कुमार, प्रखंड समन्वयक जीतेंद्र कुमार, सेराज अंसारी मौजूद थे।