लेस्लीगंज (पालमु) : पिछले 10 सितंबर को लेस्लीगंज में हुई आगलगी से जले सभी नौ दुकानों को करकट से बनाकर तैयार कर दिया गया है।
दुकान बनवाने में पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी मुमताज अहमद खान ने सहयोग दिया है। बुधवार को मुमताज खान द्वारा दुकान का उद्घाटन किया गया। इन्होंने नारियल तोड़कर एवं फीता काटकर मां काली मोबाइल हाउस से उद्घाटन की शुरुआत की।

मौके पर जले हुए सभी नौ दुकानों के दुकानदारों ने मुमताज खान के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि सरकार द्वारा मुआवजा का इंतजार करते रहे परंतु हम सबों के रोजी रोजगार को फिर से खड़ा किया गया है। इसके लिए सभी लोग मुमताज भाई का शुक्रगुजार हैं।
मौके पर मुमताज खान ने कहा कि इन लोगों का दो दो बार दुकान जला।
छोटे-छोटे व्यवसायियों का व्यवसाय छिनना कितना कष्टप्रद होता है समझा जा सकता है। इनके कष्ट को देखते हुए जो बनने लायक मदद हो सका है वह किया है। उन्होंने कहा कि अब वे उपायुक्त से मिलकर दुकानदारों की मुआवजा की बात करेंगे। कहा की दुकान तो खड़ा हो चुका है परंतु समान के लिए पूंजी की आवश्यकता है। जिसके लिए वे जिला प्रशासन एवं राज्य स्तर तक के अधिकारियों से मिलकर आगे का पहल करेंगे।

मौके पर समाज सेवी बजरंगी प्रसाद ने कहा कि 9 परिवार को फिर से रोजी रोजगार मुहैया कराकर मुमताज खान ने बहुत बड़ी मानवता का परिचय दिया है। दुकानदारों एवं लेस्लीगंज की ओर से हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।
मौके पर सोनू सोनी, मिस्टर महमूद, दीपक सोनी, कलीमुल्लाह खलीफा, मोहम्मद नाइस, मोहम्मद शादाब, रहमतुल्लाह, खलीफा समेत अन्य कई लोग शामिल थे।