भवनाथपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज अपनी बीमारी को ठीक कराने के लिये अस्पताल आते हैं, लेकिन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की कर्मियों की मनमानी रवैये के वजह से मरीजों के बीमार करने की सामग्री खुद तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहें हैं। और अस्पताल में कचरा डंपिंग यार्ड होने के बावजूद भी अस्पताल के कचरे को अस्पताल के ठीक सामने तथा प्रसव घर के सटे ही जलाया जा रहा है, जिससे नवजात शिशुओं से अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की क्या दशा होगी इसे समझा जा सकता है।
बताते चलें कि भवनाथपुर, खरौंधी और केतार प्रखंड क्षेत्र की लगभग ढाई लाख की आबादी की स्वास्थ्य सुविधा का जिम्मा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर है, जहां पर कई बीमारी से ग्रसित बच्चे, बूढ़े, युवा मरीज यहां इलाज के लिये पहुंचते हैं।
और वहां की ऐसी बदतर व्यवस्था हो स्वास्थ्य लाभ की कल्पना करना भी बेमानी होगा।

इस संबंध में मौके पर उपस्थित लिपिक अरुण लकड़ा से पूछे जाने पर बताया की कचरा डंपिंग यार्ड में काफी बड़े -बड़े घास हो गया है, इस कारण से अस्पताल के सामने ही कचरा जलाया जा रहा है, जो अब नहीं जलाया जाएगा। वहीं महिला सफाई कर्मी ने कहा कि इधर नजदीक पड़ा इसलिये कचरा जला दिए।