श्री बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में डीएवी पब्लिक स्कूल से विजय के घर तक सात लाख अस्सी हजार की लागत से बनने वाला पीसीसी पथ का शिलान्यास व भूमि पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने बुधवार को नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने कहा कि यह सड़क कई वर्षों से उपेक्षित था। इस सड़क से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जर्जर सड़क होने के कारण छठ व्रतधारियों को भी दण्डवत करने में परेशानी हो रही थी।उन्होंने जनता की समस्याओं को देखते हुए छठ पूजा से पूर्व उक्त सड़क का गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण कराने का निर्देश संवेदक को दिया।
उन्होंने कहा कि सड़क बन जाने से इस मार्ग से आने जाने वाले लोगो को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मैं तत्त्पर हूँ। नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ व सुन्दर बनाना मेरी प्राथमिकता है।
मौके पर वार्ड पार्षद संध्या देवी, जय कुमार मेहता, अयोध्या राम, सुनीता देवी, अनिता देवी, चंचला देवी सहित अन्य उपस्थित थे।