रमना (गढ़वा) : झारखंड सरकार माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव ने बुधवार को बगौन्धा आवास पर जाकर सरयू प्रजापति व उनके परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने सत्येन्द्र प्रजापति के हत्या किए जाने की घटना को कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि दोषी नहीं बचेगा। उसे कठोर सजा दिलाकर रहेंगे। वे स्व सत्येन्द्र प्रजापति के पिता, पत्नी, बच्चे, रिश्तेदार व गांव के लोगों से मिलकर घटना की जानकारी प्राप्त किए।

उन्होंने कहा कि वे आज ही इस विषय पर एसपी से मिलेंगे तथा अब तक के कार्रवाई के सम्बन्ध में जानकारी हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि माटी कला बोर्ड की पूरी संगठन इस परिवार के साथ है तथा दोषी को सजा दिलाकर दम लेंगे।
विदित हो कि बगौन्धा निवासी सरयू प्रजापति ने अपने 35 वर्षीय एकलौता पुत्र सत्येन्द्र प्रजापति के हत्या कर दिए जाने का मामला रमना थाना में दर्ज कराया है। सत्येन्द्र यू पी सोनभद्र के जोगिडीह में जेसीबी चालक था। वह घर का कमाने वाला एकलौता सदस्य था।
जानकारी के अनुसार आर्थिक सहायता के रूप में अविनाश देव ने दस हजार रुपये परिजनों को प्रदान किया।
मौके पर झारखंड कुम्हार महासंघ के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ यशवंत प्रजापति, संगठन मंत्री रामचन्द्र प्रजापति, अनुमंडल उपाध्यक्ष जगतनारायण प्रजापति, प्रखंड अध्यक्ष सुदामा प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, बीरेंद्र प्रजापति, सुनील प्रजापति, बासुदेव प्रजापति, लालचन्द प्रजापति, अनुज प्रजापति, सचिदानंद सिंह, राजेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।