कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के कांडी थाना के समीप बुधवार को अखिलेश दुबे के मकान के पास सेफ्टिक टंकी का सेटरिंग निकालने के दौरान 4 मजदूरों की मौत हो गई। सभी चारों मजदूर में डूमरसोता गांव के मिथिलेश कुमार मेहता (35 वर्ष), अनिल कुमार मेहता (25 वर्ष), नागेंद्र मेहता (19 वर्ष) तथा सत्येन्द्र मेहता के पुत्र प्रवीण मेहता (20 वर्ष) का नाम शामिल है।
सूचना के अनुसार सभी मजदूर अखिलेश दुबे के नवनिर्मित सेफ्टिक टैंक का सेटरिंग खोलने के लिए टंकी के अंदर प्रवेश किए वैसे ही बेहोश होकर गिर पड़े। चारों मजदूर बारी - बारी से टंकी के अंदर एक दूसरे को बचाने के ख्याल से प्रवेश करते गए तत्पश्चात चारों अचेतन अवस्था में वहीं पर गिर पड़े।
मजदूर को बाहर निकाल कर चिकित्सा के लिए ले जाते स्थानीय लोग
आसपास के लोगों की मदद से सभी मजदूर को बाहर निकाल प्राथमिक उपचार हेतु कांडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के नहीं रहने के कारण सभी मजदूरों को निजी वाहन से रेफरल अस्पताल मझिआंव भेजा गया।
इस संबंध में प्रभारी डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि सभी मजदूर रेफरल अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे।
घटना के बाद डूमरसोता गांव तथा आसपास के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कांडी स्वास्थ्य केंद्र के पास मुख्य सड़क पर पहुंच गए। सड़क को 12:00 बजे के लगभग से टायर जलाकर आवागमन को पूर्ण रूप से बाधित कर दिया गया है।
सड़क जाम करते आक्रोशित ग्रामीण
हालांकि कांडी पुलिस द्वारा दलबल के साथ लोगों को समझाने बुझाने तथा मामला को शांत करने की पूरी प्रयास की जा रही है। लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के ले कर तथा समय पर मजदूर को बचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं रहने के कारण आक्रोशित होकर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
समाचार लिखे जाने तक सड़क पर आवागमन पूर्ण रूप से बाधित है।
सड़क जाम की वीडियो नीचे देखें-
खबर का अपडेट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें :
इस घटना के पूर्व बिल्कुल ऐसी ही घटना गढ़वा शहर के पिपरा कला मुहल्ले में 21.07.2020 को हुई थी।